न्यूयॉर्क मंदिर के पास हिंदू पुजारी पर हमला, 52 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार

hindu-priest-attacked-near-new-york-temple-52-year-old
[email protected] । Jul 21 2019 4:27PM

न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क में एक मंदिर के पास एक हिंदू पुजारी पर 52 वर्षीय शख्स ने हमला कर दिया। वह अपनी धार्मिक पोशाक पहने हुए थे। अमेरिकी मीडिया ने एक खबर में यह जानकारी दी।

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के फ्लोरल पार्क में एक मंदिर के पास एक हिंदू पुजारी पर 52 वर्षीय शख्स ने हमला कर दिया। वह अपनी धार्मिक पोशाक पहने हुए थे। अमेरिकी मीडिया ने एक खबर में यह जानकारी दी। पीआईएक्स 11 समाचार चैनल ने खबर दी कि स्वामी हरीश चंद्र पुरी ने कहा कि बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे वह अपनी धार्मिक पोशाक में शिव शक्ति पीठ के पास से गुजर रहे थे, जब पीछे से एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा, लू की चपेट में 15 करोड़ लोग

पुरी ने कहा कि उन्हें इतनी बुरी तरह से मारा गया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चैनल ने खबर दी कि पुजारी के पूरे शरीर पर खरोंच के निशान थे। पुलिस ने हमले के संबंध में 52 वर्षीय सर्गियो गुएविया को गिरफ्तार किया है। उस पर हमले, उत्पीड़न और अवैध तरीके से हथियार रखने का आरोप लगा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़