अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सील विवाद को लेकर नौसेना सचिव को निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने व्हाइट हाउस के समक्ष कथित तौर पर एक प्रस्ताव रखने के लिए नौसेना के एक शीर्ष अधिकारी को निकाल दिया है। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने बताया कि एस्पर के अनुरोध पर नौसेना अधिकारी रिचर्ड स्पेंसर ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। एस्पर ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस से सिफारिश की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नॉर्वे में अमेरिका के राजदूत केनेथ ब्रेथवेट को स्पेंसर के उत्तराधिकारी के तौर पर नामित करें जो नेवी के अवकाश प्राप्त रियर एडमिरल हैं।

यह पूरा मामला नेवी चीफ पेटी ऑफिसर एडवर्ड गैलाघर से जुड़ा है। बुधवार को नौसेना ने सूचित किया था कि गैलाघर इस बात की जांच का सामना करेंगे कि उन्हें नेवी सील में रखा जाए या नहीं। गैलाघर को इस्लामिक स्टेट के एक बंधक की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप से बरी कर दिया गया लेकिन सेना की जूरी ने उन्हें 2017 में इराक रहते हुए शव के साथ तस्वीर खिंचवाने का दोषी पाया। उन्हें पदावनत कर दिया गया लेकिन ट्रम्प ने इस महीने गैलाघर की रैंक बहाल कर दी। हॉफमैन ने एक बयान जारी कर बताया कि एस्पर ने कहा कि उनका यह जानने के बाद स्पेंसर से भरोसा टूट गया है कि उन्होंने ‘‘गुप्त’’ तरीके से व्हाइट हाउस को प्रस्ताव दिया कि गैलाघर को उनकी मौजूदा रैंक से ही सेवानिवृत्त होने दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

BCCI की पहल, Afghanistan क्रिकेट को मिला सहारा, Delhi में भारत के खिलाफ होंगे T20I मैच

आरक्षण पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, कहा Constitution के दायरे में ही मिलेंगे हक, किसी के साथ अन्याय नहीं

The Traitors 2 में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, शेयर किए अपने Career के शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से