Modi की यात्रा से पहले भारत जाएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत के अपने समकक्ष से मुलाकात करने के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली जाएंगे। पेंटागन ने यह घोषणा की है। यह यात्रा अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजकीय यात्रा से पहले हो रही है। पेंटागन ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री की अगले सप्ताह जापान, सिंगापुर, भारत और फ्रांस की यात्रा की घोषणा की। उसने कहा कि ऑस्टिन अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा भागीदारी को मजबूत करने की कवायद के तौर पर नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। पेंटागन ने कहा, ‘‘यह यात्रा नए रक्षा नवाचार और औद्योगिक सहयोग की शुरुआत तथा अमेरिकी और भारतीय सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग का विस्तार करने के लिए चल रहे प्रयासों में तेजी लाने का अवसर प्रदान करती है।’’

प्रमुख खबरें

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी

Indian Women Hockey टीम सेमीफाइनल से बाहर, ऑस्ट्रेलिया से गोलरहित ड्रॉ पर थमा सफर

Jaunpur Road Accident में बाइक सवार दंपति की मौत, कार ने मारी जोरदार टक्कर

Gurpreet Kaur ने खारिज किए 5 करोड़ मांगने के आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चुनौती