US Election Results 2024: हार के बाद कमला हैरिस ने ऐसा क्या कहा, रो पड़े समर्थक

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2024

अमेरिकी चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। डेमोक्रेट प्रत्याशी कमला हैरिस को रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के हाथों शिकस्त मिल गई है। चुनाव हारने के बाद हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन के लिए जब कमला हैरिस आई तो उनका अंदाज वही था। चेहरे पर भी वही भाव रखने की कोशिश की गई। लेकिन करारी हार के बाद चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने में कमला हैरिस को खासी मशक्त करनी पड़ रही थी। हावर्ड यूनिवर्सिटी में बड़ी तादाद में डेमोक्रेट समर्थक कमला हैरिस को सुनने आए थे। कईयों के चेहरे पर मायूसी थी। कमला हैरिस ने भी कहा कि मेरा दिल भरा हुआ है। जो भरोसा आपने मुझपर किया, उसके आभार से मेरा दिल भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का नतीजा वह नहीं है जो हम चाहते थे, न ही वह हैजिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी और न ही वह है जिसके लिए हमने वोट दिया था। लेकिन मैं आपसे कहती हूं कि अमेरिका के वादे की लौ हमेशा जगमगाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Trump के साथ ऐसा क्या हुआ? दुनिया सोती रह गई, मोदी ने आधी रात को फोन मिला दिया

 

अगले साल 20 जनवरी को ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होना है। यानी नतीजे से 20 जनवरी तक 77 दिन की अवधि को संक्रमण काल यानी की ट्रांजिशन पीरियड कहा जाता है। जिस दिन अमेरिकी राष्ट्रपति शपथ लेते हैं उस दिन को इनोग्रेशन डे कहते हैं। 20 जनवरी 1937 से यही परंपरा चली आ रही है। ट्रंप की बात करें तो जो बाइडेन के न्यौते पर ट्रंप जल्द ही व्हाइट हाउस आएंगे। ट्रंप को बाइडेन सत्ता हस्तांतरण से जुड़ी जानकारी देंगे। बाइडेन और ट्रंप की मुलाकात की तारीख अभी तय नहीं हुई है।  

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका