अमेरिकी दूतावास को घेर लिया, जल उठा लाहौर, TLP ने शहबाज और मुनीर की नाक में कर दिया दम

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2025

आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान में इस वक्त हलचल मची है। आतंकियों को पालने के चक्कर में पाकिस्तान में जगह जगह बवाव हो रहा है। पाकिस्तान के लाहौर से आ रही तस्वीरें बता रही हैं कि हालात कितने नाजुक और तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद अराजकता के कगार पर पहुँच गई। सुरक्षा बलों ने राजधानी की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर शिपिंग कंटेनरों से बैरिकेडिंग कर दी है और मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के लाखों सदस्यों ने गाजा में हुई हत्याओं के विरोध में इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास तक मार्च निकालने की कोशिश की। लाहौर में पुलिस ने मार्च को रोक दिया, जिसके कारण टीएलपी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए और दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Asim Munir को शहबाज ने जड़ा थप्पड़! पाकिस्तान में हड़कंप

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास, लाहौर, कराची और पेशावर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों ने अपने नागरिकों को सुरक्षा परामर्श जारी कर चेतावनी दी है कि वे पूरे पाकिस्तान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों  के कारण बड़ी भीड़ से बचें और अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सचेत रहें।

प्रमुख खबरें

Prof. Sanjay Dwivedi की Book संजय उवाच बनी संवाद की सभ्यता का घोषणापत्र, जानिए क्या है इसमें खास

10 साल, 30 गुना Salary Hike! CA Anirudh Rapole की कहानी ने Internet पर मचाया तहलका

India-US Trade Deal: दिल्ली में 3 दिवसीय वार्ता शुरू, टैरिफ पर फिर फंसा पेंच?

सरकार का एक्शन, CBSE चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया, OSM की जांच के लिए बनाई गई कमेटी