पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास की कार का एक्सीडेंट, महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

इस्लामाबाद। अमेरिकी दूतावास की एक कार की चपटे में आने से एक महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार दूतावास वाहन को पाकिस्तानी चालक चला रहा था। उस पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार को एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक यह घटना रविवार को इस्लामाबाद के मरगल्ला रोड पर उस समय हुई जब अमेरिकी दूतावास का टोयोटा लैंड क्रूजर ने सुजुकी खैबर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: FATF की बैठक में लगेगी पाकिस्तान की क्लास, ग्रे लिस्ट से बाहर होना मुश्किल?

पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल दोनों वाहनों में से किसी एक ने रेड लाइट पार किया था। घायलों को पाकिस्तान चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है। पाकिस्तान में दूतावास की गाड़ियो से दुर्घटना आम है। पूर्व में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं।

 

इसे भी देखें-3 दोस्तों ने Pakistan को Blacklist होने से बचा लिया, 4 महीनों की मिली मोहलत #FATF

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए