UN के लिए अमेरिका की दूत लिंडा थॉमस ने चीन को ‘रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2021

न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की दूत के तौर पर नामित लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने चीन को ‘रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी’ और पड़ोसियों के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में चीन के दबदबे के खिलाफ आवाज उठाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। अमेरिका और चीन के बीच संबंध लगातार कटु होते जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच कारोबार और कोरोना वायरस के उत्पत्ति स्थल समेत कई मुद्दों पर टकराव है।

इसे भी पढ़ें: तरक्की के समावेशी तूफान को अराजकता के साजिशी उफान से नहीं रोका जा सकता: नकवी

उन्होंने कहा, ‘‘चीन रणनीतिक प्रतिद्वंद्वी है और उसकी कार्रवाई हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है। वे हमारे मूल्यों और जीवन को भी खतरा पहुंचा रहे हैं। वे अपने पड़ोसियों के लिए भी खतरा हैं और समूची दुनिया में खतरा बढ़ा रहे हैं। इस बारे में मुझे कोई संदेह नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर