अमेरिका ने भारत समेत 10 देशों के मुकाबले की अधिक जांच, अब तक 41.8 लाख लोगों का किया परीक्षण: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत समेत 10 अन्य देशों में की जितनी जांच हुई है उससे कहीं अधिक जांच उनके देश ने की है। ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस बीमारी के खिलाफ अपनी जंग में लगातार प्रगति कर रहा है और देश ने अब तक 41.8 लाख लोगों का परीक्षण किया है। उन्होंने कहा “यह विश्व के किसी देश के मुकाबले रिकॉर्ड है।” ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से कहा, “हमने फ्रांस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, भारत, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन और कनाडा- इन सब देशों को मिला दें तो इनके मुकाबले ज्यादा जांच की है।” 

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार चली गई है और अब तक कुल 7,64,000 लोग संक्रमित है। अमेरिका में घातक कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित न्यूयॉर्क में संक्रमण के 2,42,000 मामले हैं और अब तक 17,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले आठ दिन की अवधि में यहां नयेमामलों के सामने आने में 50 प्रतिशत कमी आई है। ट्रंप ने कहा, “यह अच्छी संख्या है। विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद यह देखना अच्छा है।” 

इसे भी पढ़ें: कुछ लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैये की वजह से देश में गहराया कारोना संकट: हर्षवर्धन

ट्रंप के मुताबिक, इटली और स्पेन जैसे देश जो शुरू में देश में बंद लागू करने के खिलाफ थे, उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर देश में बंद लागू नहीं किया जाता और सामाजिक दूरी के उपाय नहीं किए जाते तो लाखों लोग मारे गए होते। ट्रंप ने वैश्विक महामारी के संकट से निपटने के लिए उनके प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर उठाए गए कदमों का उल्लेख किया और देशवासियों को आश्वस्त किया कि देश सुरक्षित होने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन