सऊदी तेल विस्फोट मामले में अमेरिका की नजर UN के कदम पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि सऊदी अरब के तेल ढांचों पर हुए हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कुछ कदम उठाएगी। इन हमलों के लिए वॉशिंगटन ईरान को दोषी मानता है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सप्ताहांत पर हुए धमाकों का सामना करने वाले सऊदी अरब को सुरक्षा परिषद की ओर से कार्रवाई की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें हम संरा सुरक्षा परिषद की भूमिका की जरूरत को देखते हैं।

अधिकारी ने कहा कि हमला सऊदी अरब पर हुआ है लेकिन इसके दुष्परिणाम वैश्विक हैं। संरा सुरक्षा परिषद का गठन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अमन के सामने मौजूद खतरों को देखने के लिए किया गया है। यह हमला इस दायरे में आता है। हालांकि इस बारे में उन्होंने स्पष्ट उल्लेख नहीं किया कि सुरक्षा परिषद में वह किस तरह की कार्रवाई चाहते हैं। हमले की जिम्मेदारी यमन के हूथी विद्रोहियों ने ली है। उन्हें ईरान का समर्थन हासिल है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह