अमेरिका ने चीन की कंपनी हुआवे और जेडटीई को बताया देश के लिए खतरा, लगाई पाबंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

वाशिंगटन।अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफसीसी) ने चीनी कंपनी हुआवेई और जेडटीई को ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा’ घोषित है। उसने कहा कि अमेरिकी संचार नेटवर्क की सुरक्षा के लिये यह कदम उठाया गया है। यह निर्णय मंगलवार को आया और यह तत्काल प्रभाव में आ गया है। इस निर्णय के दायरे में कंपनी मूल इकाई, संबद्ध और अनुषंगी इकाइयां आएंगी। इस फैसले के बाद एफसीसी के 8.3 अरब डॉलर का सार्वभौमिक सेवा कोष का उपयोग इन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा उपलब्ध किसी भी दूरसंचार उपकरण या सेवाओं को लेने में नहीं किया जा सकेगा। पब्लिक सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्युरिटी ब्यूरो ने साक्ष्यों और हुआवेई तथा जेडटीई के अपने समर्थन में रखे गये बयान तथा अन्य पक्षों की बातों के आधार पर यह निर्णय किया।

प्रमुख खबरें

दोस्त सऊदी के लिए खड़ा हुआ भारत, हूती अटैक पर तगड़ा एक्शन!

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही