अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इराक में हिज्बुल्ला को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2023

गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के अभियानों के साथ-साथ अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के जवाब में अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने इराक में हिज्बुल्ला के दो ठिकानों पर हवाई हमला किया। दो रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिस समय हमला किया गया, दोनों जगहों पर कताइब हिज्बुल्ला के जवान वहां मौजूद थे, लेकिन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि हमले में कोई मारा गया है या नहीं। 17 अक्टूबर के बाद से इराक और सीरिया में अमेरिकी अड्डों पर आज तक, 66 बार हमले किये जा चुके हैं। 17 अक्टूबर को गाजा के एक अस्पताल में विस्फोट में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Delimitation पर Chandrababu Naidu को Shashi Tharoor का जवाब, ड्राइवर की सैलरी से समझाया गणित

Shiv Sena-UBT Rebellion Updates: लो फाइनल, उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका! संसदीय दल की बैठक में नहीं पहुंचे 9 में से 6 सांसद, टूट पर लगी मुहर

Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब

जून की गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand का Nainital है Perfect Summer Destination, जानें सबकुछ