Women's Asian Champions Trophy: भारत ने Thailand को 7-0 से दी शिकस्त, दीपिका ने लगाई हैट्रिक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 22, 2026

गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हरा चुकी है।

भारत की ओर से नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला। इसके बाद दीपिका ने 10वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। थाईलैंड की टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि अगले ही मिनट दीपिका ने एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

शानदार लय में खेल रही भारतीय टीम ने लगातार हमले जारी रखे। मुमताज खान ने 28वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। मुमताज का यह टूर्नामेंट में तीसरा गोल था।

वह इससे पहले वह शुरुआती दो मुकाबलों में भी गोल कर चुकी थीं। मध्यांतर तक भारतीय टीम ने मुकाबले पर पूरी तरह अपना दबदबा बना लिया था। तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज जारी रहा।

खेल दोबारा शुरू होने के तुरंत बाद 32वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने गोल दागकर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। इसके बाद दीपिका ने 56वें मिनट में अपना तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और भारत की बढ़त 6-0 कर दी। मैच के अंतिम क्षणों में नवनीत कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एक और गोल दागकर भारत की जीत 7-0 से सुनिश्चित कर दी।

प्रमुख खबरें

Syed Mushtaq Ali Trophy में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय बने Jamshed Alam

एशिया कप में Pakistan A ने Hasan Nawaz के 79 रन से India A को दिया 314 रन का लक्ष्य

लद्दाख में सहायक निदेशक के 32 पदों पर UPSC करेगा सीधी भर्ती, एलजी ने दी हरी झंडी

MCX पर Gold और Silver के दाम एक साल के निचले स्तर पर, आगे भी गिरावट के आसार