अमेरिका में H1B वीजा आवेदन की मंजूरियों में 10% की आई गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

वाशिंगटन। वित्त वर्ष 2018 में अमेरिका में एच1बी वीजा आवेदन की मंजूरियों में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के लिये ट्रंप सरकार की कठोर वीजा नीतियां जिम्मेदार है। अमेरिका के नागरिक एवं आव्रजन सेवा विभाग ने वित्त वर्ष 2018 में 3,35,000 एच1बी वीजा आवेदनों को मंजूरी दी। इनमें नये और पुराने आवेदन दोनों शामिल रहे। यह वित्त वर्ष 2017 के 3,73,400 आवेदनों से 10 प्रतिशत कम है।

विभाग की सालाना सांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार, एच1बी वीजा आवदेनों की मंजूरी की दर 2017 के 93 प्रतिशत से कम होकर 2018 में 85 प्रतिशत पर आ गयी। स्थानीय अखबार दी मरक्यूरी न्यूज ने माइग्रेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट की विश्लेषक साराह पीयर्स ने कहा कि यह सरकार एच1बी वीजा कार्यक्रम के इस्तेमाल को लगातार कम करने के लिये आक्रामक कदम उठा रही है और यह आंकड़ों में दिख रहा है। 

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका