भारतीय-अमेरिकी के घरों में चोरी करने वाली महिला को किया गया गिरफ्तार

women-gang-leader-arrested-in-us-for-robbing-indian-american-houses

कास्त्रो को मिशिगन में जिला अदालत के समक्ष सितंबर 2019 में सजा सुनाई जाएगी। न्याय विभाग ने बताया कि कास्रो उन घरों की सूची बनाती थी जिनमें लूटपाट करनी होती थी।

वॉशिंगटन। टेक्सास की एक महिला को अमेरिका में भारतीय-अमेरिकियों के घरों में लूटपाट करने वाले एक गिरोह का नेतृत्व करने का दोषी पाया गया है। चाको कास्त्रो (44) और उसके साथियों ने जॉर्जिया, न्यूयॉर्क, ओहायो, मिशिगन और टेक्सास में 2011 से 2014 तक घरों में लूटपाट की।

इसे भी पढ़ें: चीन ने थियानमेन चौक नरसंहार की घटना पर पोम्पिओ की प्रतिक्रिया की निंदा की

कास्त्रो को मिशिगन में जिला अदालत के समक्ष सितंबर 2019 में सजा सुनाई जाएगी। न्याय विभाग ने बताया कि कास्रो उन घरों की सूची बनाती थी जिनमें लूटपाट करनी होती थी। इन घरों में अधिकतर एशियाई और भारतीय मूल के लोगों के घर थे। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ उनमें लूटपाट का षड्यंत्र रचती थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़