अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव ने दी चेतावनी, कहा- ‘ देश के पास मोहलत खत्म हो रही है’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने चेतावनी दी कि कोरोना वायरस पर प्रभावी लगाम लगाने के लिये अमेरिका के पास उपलब्ध मोहलत खत्म होती जा रही है। अजार ने संक्रमण के मामलों में हाल में आई तेजी का उल्लेख किया खासतौर पर दक्षिण में। उन्होंने कहा कि लोगों को खास तौर पर ‘‘हॉट जोन में’’ सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना और मास्क पहनने जैसा “जिम्मेदाराना व्यवहार करना होगा।”

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में पांच लोगों ने गंवाई जान

अजार ने दलील दी कि दो महीने पहले के मुकाबले अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिये अब बेहतर स्थिति में है क्योंकि वह ज्यादा जांच कर रहा है और कोविड-19 के निदान के लिये व्यवस्थाएं हैं। उन्होंने लेकिन यह माना कि अगले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वालों और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि यह एक धीमा संकेतक है। टेक्सास और फ्लोरिडा ने शुक्रवार को बार को फिर से बंद करने का फैसला लिया क्योंकि अमेरिका में एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा 40,000 मामले सामने आए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा