अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान की तीन अरब डॉलर की सहायता राशि रोकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2018

वाशिंगटन। अमेरिका ने इस साल पाकिस्तान को सुरक्षा मद में दी जाने वाली तीन अरब डॉलर की सहायता राशि को देने से टाल दिया। आतंकी समूहों पर लगाम लगाने में विफल रहने पर पाकिस्तान के खिलाफ ये कार्रवाई की गयी। यह आंकड़ा पूर्व में ट्रंप सरकार द्वारा उल्लेखित 1.3 अरब डॉलर से बहुत अधिक है। पीटीआई- सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न माध्यमों से किये गए भुगतान के हालिया संकलन से तीन अरब डॉलर का आंकड़ा प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें- नहीं छट रहे कैलिफोर्निया से संकट के बादल, जंगलों में आग के बाद भारी बारिश के आसार

हालांकि, अब तक तीन अरब डॉलर की निलंबित राशि को सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन यह इस महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कहे गए 1.3 अरब डॉलर और पिछले सप्ताह पेंटागन द्वारा बताये गए 1.66 अरब डॉलर से बहुत अधिक है। ऐसा समझा जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच हाल में ट्विटर पर हुई जंग के बाद अमेरिकी सरकार की विभिन्न शाखाओं से प्राप्त आंकड़ों का संकलन किया गया है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने फिर छेड़ा कश्मीर राग, PM मोदी से कहा- चलिये बात करते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस महीने कहा था कि दक्षिण एशियाई देशों के लिए अमेरिका की ओर से अरबों डॉलर खर्च किये जाने के बावजूद पाकिस्तान ने उनके देश के लिए कुछ भी नहीं किया। खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए।’

प्रमुख खबरें

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल

संविधान की प्रस्तावना नहीं बदलेगी भाजपा सरकार, आरक्षण रहेगा बरकरार : Rajnath Singh

क्या आप भी बार-बार जिम जाना स्किप करते हैं? आज ही फॉलो करें ये टिप्स

अस्थायी रूप से निलंबित किए गए Bajrang Punia, पहलवान ने दी सफाई, NADA पर लगाया ‘एक्सपायर हो चुकी किट’ देने का आरोप