Donald Trump के समर्थन के बाद Pete Hegseth के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव US House में गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही, रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के प्रमुख को उनके आचरण और ईरान के साथ युद्ध से निपटने के तरीके को लेकर पद से हटाने का प्रयास बाधित हो गया। महाभियोग के प्रस्ताव पर यह मतदान ऐसे समय में हुआ है, जब रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रही है।

पार्टी के कुछ नेताओं ने इस चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को खुला समर्थन दिए जाने के बाद रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार को उनका साथ दिया और उन्होंने केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी द्वारा पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का समर्थन प्राप्त था।

हालांकि, हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने के बावजूद उन्हें पद से हटाने की कोशिश आगे भी जारी रह सकती है क्योंकि जनवरी में प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों का नियंत्रण डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों में आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Florida में Maria Elvira Salazar ने जीता चुनाव, चौथी बार पहुंचीं प्रतिनिधि सभा

Shah Bano Case पर Sonia Gandhi ने जाहिर की थी नाराजगी, संस्मरण में Rajiv Gandhi के रुख का ब्योरा

Aman Arora का दावा: Punjab में पराली जलाने के मामले 95 फीसदी घटे

Pratapgarh में Dhirendra Shastri की कथा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 17 नवंबर से आयोजन