ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध से रोकने के लिए अमेरिकी सदन में आज होगा मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध से रोकने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी नीत अमेरिका की प्रतिनिधिसभा में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। अमेरिका की प्रतिनिधिसभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी एयरबेस पर ईरानी हमलों के बाद वायदा कच्चे तेल में उछाल, बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। उसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। पेलोसी ने कहा कि डेमोक्रेट अब इस मामले में आगे बढ़ेंगे क्योंकि बुधवार को विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ हुई बातचीत में उनकी चिंताओं का समाधान नहीं निकाला गया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा