अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने रक्षा विधेयक के खिलाफ ट्रंप के वीटो को किया निरस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

वाशिंगटन।अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के दबदबे वाली प्रतिनिधि सभा ने रक्षा नीति विधेयक के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वीटो को निरस्त करने के लिए मतदान किया है। प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने 82 के मुकाबले 322 मतों से राष्ट्रपति के वीटो को निष्प्रभावी किया। अगर इस विधेयक को सीनेट में दो तिहाई बहुमत मिल जाता है तो यह ट्रंप के राष्ट्रपति रहते हुए निरस्त होने वाला पहला विधेयक होगा। ट्रंप ने पिछले सप्ताह यह कहकर रक्षा विधेयक को खारिज किया था कि यह सोशल मीडिया कंपनियों पर लगाम लगाने में नाकाम है। रक्षा विधेयक ‘नेशनल डिफेंस ऑथोराइजेशन एक्ट’ (एनडीएए) में अमेरिकी सुरक्षा बलों के वेतन में तीन प्रतिशत की वृद्धि और सैन्य कार्यक्रमों एवं निर्माण में 740 अरब डॉलर से अधिक के खर्च का प्रावधान किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर