अमेरिका-ईरान के तनाव से कच्चे तेल के दाम बढ़े, भारत पर पड़ेगा महंगाई का असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

मुंबई। अमेरिका के ईरानी कमांडर पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 71.62 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 71.56 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में गिरकर 71.62 रुपये पर आ गया। 

यह पिछले बंद से 24 पैसे गिरकर चल रहा था। रुपया बृहस्पतिवार को 71.38 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय खनिज तेल बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 2.94 प्रतिशत बढ़कर 68.20 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। इसके अलावा , घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट से भी रुपया पर दबाव रहा। शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 688.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े