China ‘अस्तित्व’ के लिए खतरा बना हुआ है : US सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2023

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा में चीन पर हुई पहली चर्चा में देश के शीर्ष सांसदों ने चीन को अमेरिका के ‘अस्तित्व’ के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले चीन से मिल रही चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने के लिए देश के भीतर और अपने सहयोगियों के साथ समन्वय में हर संभव प्रयास करने का आह्वान भी किया। अमेरिका लंबे अरसे से चीन के व्यवहार को आक्रामक बताता आ रहा है।

पूर्व मरीन और खुफिया अधिकारी गॉलाघर ने कहा, “हमें तत्परता से कार्य करना चाहिए। अगले दस वर्षों में हमारे द्वारा अपनाई जाने वाली नीति अगले सौ वर्षों के लिए मंच तैयार करेगी।” भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी गॉलाघर की बात का समर्थन करते हुए चीन से उत्पन्न खतरों को रेखांकित किया।

प्रमुख खबरें

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार