भारत सहित अन्य देशों को मिलेगी दो करोड़ 50 लाख खुराकें, बाइडेन प्रशासन की हो रही तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

वाशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी सांसदों, कारोबारी सूमहों और भारतीय अमेरिकियों ने भारत सहित अन्य देशों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकों की दो करोड़ 50 लाख खुराकें भेजने के बाइडन प्रशासन के कदम का स्वागत किया है। सांसद मिट रोमनी ने बृहस्पतिवार को कहा,‘‘ यह एक पहला अच्छा कदम है। मैं प्रशासन से अपने वैश्विक टीका आवंटन कार्यक्रम में तेजी लाने का अनुरोध करता हूं, यह कार्यक्रम तत्काल जरूरत और क्षेत्रीय प्राथमिकता की योजना पर केन्द्रित हो। मैं टीकों की दूसरी खेप शीघ्र आवंटित किए जाने को ले कर आशान्वित हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ ताइवान और भारत जैसे देशों को कोविड-19रोधी टीकों की बेहद जरूरत है, ऐसे में मुझे प्रसन्नता है कि प्रशासन वैश्विक टीका आपूर्ति योजना पर क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी टीके चीन और रूस से आ रहे टीकों के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित और असरदार हैं।’’

प्रमुख खबरें

जिनपिंग के चीन पहुंचते ही भारत बॉर्डर से हटे सैनिक! ट्रंप रह गए हैरान

Ramayana का नया गाना आते ही Manoj Muntashir का मास्टरस्ट्रोक! इंस्टाग्राम पर शेयर किया आदिपुरुष का राम सिया राम, टाइमिंग पर छिड़ी चर्चा

अमेरिका के साथ मिलकर क्या कुछ बड़ा प्लान कर रहा भारत? अचानक पाक बॉर्डर के पास उतरे 600 US सोलर्जस

Nath Designs: Traditional Look की खूबसूरती बढ़ाएंगे Ruby-Pearl और Floral Nath Designs