अमेरिका के इन फैसलों पर चीन ने कहा, अमेरिकी नेता भविष्य के संबंधों के लिए गड्ढा खोद रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

बीजिंग। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी चीन और उसके अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करके भविष्य में अमेरिकी प्रशासन के चीन के साथ संबंधों के लिए ‘‘गड्ढा खोद’’ रहे हैं। शिन्हुआ ने अपने एक संपादकीय में कहा कि सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के नौ करोड़ 20 लाख सदस्यों और उनके परिवार के लिए वीजा पांबदी जैसे कदमों ने ‘‘ अमेरिका में चीन विरोधी ताकतों के, अपने राजनीतिक फायदों के लिए चीन-अमेरिका संबंधों पर अंकुश के कुटिल इरादों को फिर से उजागर कर दिया है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर