अमेरिकी सेना ने सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर हमले किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2024

अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा पिछले 24 घंटे में उसके कर्मियों पर किए गए हमले के जवाब में सोमवार को सीरिया के दो स्थानों पर नौ ठिकानों पर हमले किए। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने यह जानकारी दी।

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सहयोगी बलों की सहायता करने के लिए अमेरिका के लगभग 900 कर्मी तैनात हैं। फरवरी में उसने जॉर्डन में ड्रोन हमले के जवाब में सीरिया में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

इजराइल में सात अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले और गाजा में इजराइल के बड़े सैन्य अभियान के बाद से हमास के साथ संबद्ध ईरान समर्थित लड़ाकों ने इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर ड्रोन तथा रॉकेट दागकर हमले किए हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi