अमेरिका ने मिलिशिया समूह पर की बड़ी कार्रवाई, इराक और सीरिया के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

By अनुराग गुप्ता | Jun 28, 2021

वॉशिंगटन। अमेरिका ने इराक और सीरिया के बीच सीमा के निकट ‘ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों’ को निशाना बनाकर रविवार को हवाई हमला किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिलिशिया समूह इराक में इन ठिकानों का इस्तेमाल अमेरिकी बलों के खिलाफ मानवरहित यान से हमला करने के लिए कर रहे थे। अमेरिका ने सीरिया में दो और इराक के एक ठिकाने को निशाना बनाया। 

जो बाइडेन ने दिया था हमले का निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिका ने स्थिति बिगड़ने के जोखिम को कम करने के लिए और हमले रोकने की खातिर उचित और सोच-समझकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जो बाइडेन इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि वह अमेरिकीकर्मियों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। इराक में अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर किए गए ईरान समर्थित समूहों के हमलों के मद्देनजर राष्ट्रपति ने इस तरह के हमलों को बाधित करने और रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया था। 

इसे भी पढ़ें: जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में डेरेक चौविन को 22 साल छह महीने जेल की सजा 

गौरतलब है कि जो बाइडेन ने पांच महीने में दूसरी बार इराक और सीरिया के मिलिशिया समूहों पर कार्रवाई की है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस एयर स्ट्राइक में कितने लोग मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक