US बलों पर Iran का मिसाइल हमला नाकाम, बीच में ही नष्ट की गईं सभी मिसाइलें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने मंगलवार को पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी बलों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं जिन्हें उनके लक्ष्य पर पहुंचने से पहले की रोक दिया गया। इन हमलों से युद्ध में आया कुछ समय का विराम खत्म हो गया। ये हमला ऐसे समय में हुए हैं जब मध्यस्थ, दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने और युद्धविराम की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया संयुक्त हवाई हमला

इस बीच, अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त रूप से हवाई हमले किए जिनका इस्तेमाल ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हाल के दिनों में हमलों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले 72 घंटों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के निर्देश पर किए गए 30 से अधिक ड्रोन हमलों के जवाब में अमेरिकी और सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी इराक में आतंकवादी संगठनों के कई साजो सामान और हथियार भंडारण स्थलों को निशाना बनाया।’’ इससे पहले सऊदी अरब ने मंगलवार को कहा कि उसने लगातार दूसरे दिन इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों द्वारा दागे गए ड्रोन मार गिराए। वहीं, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने नाकेबंदी कर सऊदी अरब के एक तेल टैंकर को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

सुनील जाखड़ ने Amit Shah को लिखा पत्र, पंजाब जेलों से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच NIA और ED से कराने की मांग

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर हमला, बोले- 5000 रुपये की राहत का दर्द अमीर नेता नहीं समझेंगे

Balochistan में बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण, तलाश में जुटा सुरक्षा बल

इंशाअल्लाह! मैं जल्द ही प्लेन उड़ाऊंगा...कैप्टन स्मित मच्छर की जुबानी, सामने आई फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की पूरी कहानी