अमेरिका रूस में पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहा: विदेश मंत्री ब्लिंकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022

यरुशलम। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की कड़ी निंदा के बावजूद अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता से हटाने की कोशिश नहीं कर रहा। ब्लिंकन की इस टिप्पणी के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पोलैंड के वारसा में एक भाषण के दौरान पुतिन के बारे में कहा, ‘‘भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता।’’ यरुशलम में संवाददाता सम्मेलन में ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन का कहना था कि ‘‘पुतिन को युद्ध छेड़ने या यूक्रेन या किसी और के खिलाफ आक्रमण करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: इशारो इशारो में सिसोदिया ने साधा अमित शाह पर निशाना, बोले- ‘आप’ के बढ़ते कदमों से डरी हुई है भाजपा

जेलेंस्की ने आगाह किया कि बाल्टिक देशों-पोलैंड और स्लोवाकिया को भी रूसी हमले का सामना करना पड़ सकता है ‘‘सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपने हैंगर में नाटो के सभी युद्धक विमानों का सिर्फ एक प्रतिशत और नाटो के सभी टैंक का एक प्रतिशत रखा होगा। बस एक ही प्रतिशत...हम ज्यादा नहीं मांग रहे हैं और हम 31 दिनों से उसका इंतजार कर रहे हैं।’’ जेलेंस्की ने कहा कि ‘‘हमारे सहयोगियों को यूक्रेन के लिए अपनी सहायता बढ़ानी चाहिए।’’ दोहा : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में रूस के युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक आर्थिक तनाव पश्चिम एशिया और उसके बाहर नागरिक अशांति को भड़का सकता है। रविवार को कतर में दोहा फोरम में जॉर्जीवा ने कहा कि रूस के आक्रमण और उस पर लगाए गए प्रतिबंधों ने दुनिया के सबसे गरीब लोगों को संकट का सामना करने के लिए मजबूर किया है क्योंकि वे खाद्यान्न की बढ़ी हुई लागत और नौकरियों के संकट से जूझ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर