अमेरिका ने लश्कर सहित वैश्विक आतंकवादी संगठनों के रोकी आतंकी फंडिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका ने विदेशी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत वर्ष 2019 में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य आतंकवादी संगठनों के करीब 6.3 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद बाधित की है। यह जानकारी अमेरिका के राजकोषीय विभाग ने दी। अमेरिका के राजकोषीय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी वार्षिक रिर्पोट के मुताबिक अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा के 3,42,000 डॉलर, जैश-ए-मोहम्मद के 1,725 डॉलर, हरकत उल मुजाहिदीन के 45,798 डॉलर के कोष को बाधित करने में सफलता हासिल की।

इसे भी पढ़ें: चीन का अमेरिका पर फिर से आरोप, कहा- ताइवान जलडमरूमध्य में कर रहा ‘शक्ति प्रदर्शन’

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने वर्ष 2019 में करीब 70 घोषित आतंकवादी संगठनों के 6.3 करोड़ डॉलर के वित्तपोषणको रोकने में सफलता हासिल की जिनमें सबसे अधिक 39 लाख डॉलर अकेले अलकायदा के हैं जबकि वर्ष 2018 में अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों के 4.6 करोड़ डॉलर बाधित किए थे जिसमें 64 लाख डॉलर की राशि अलकायदा की थी। इस सूची में हक्कानी नेटवर्क भी है जिसकी 26,546 डॉलर की राशि जब्त की गई जो वर्ष 2018 के 3,626 डॉलर के मुकाबले अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने वर्ष2019 में लिब्रेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की 5,80,811 डॉलर की राशि रोकने में सफलता हासिल की है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों की सूची में शामिल ईरान, सूडान,सीरिया और उत्तर कोरिया की 20.019 करोड़ डॉलर की राशि बाधित की है।

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!