अमेरिकी ओपन की हार ने मुझ पर काफी भावनात्मक प्रभाव डाला: सिंधू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

नयी दिल्ली। अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार ने पीवी सिंधू पर ‘काफी भावनात्मक प्रभाव’ छोड़ा है लेकिन भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी की नजरें सत्र का अंत शानदार तरीके से करने पर टिकी हैं। टखने में स्ट्रेस फ्रेक्चर कारण पांच महीने बाद वापसी करने पर सिंधू मौजूदा सत्र में रंग में नजर नहीं आई हैं। आधे से अधिक साल बीतने के बावजूद पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को अब भी इस सत्र में अपने पहले खिताब का इंतजार है। दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू अमेरिकी ओपन में चीन की गाओ फांग जी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं थी।

सिंधू इस महीने की शुरुआत में कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं और अच्छी लय में दिख रही थीं लेकिन दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से हार गई। उन्होंने लिखा, ‘‘अमेरिकी ओपन में मेरा सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हुआ जहां मेरा सामना प्रतिभावान गाओ फांग जी से हुआ। पहले उसे कनाडा में हराने के बावजूद उसने मेरी कमजोरियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हुए इस बार मुझे सीधे गेम में हरा दिया।’’ सिंधू ने लिखा, ‘‘पूरी तरह से तैयार रहने और प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए मुझे उसकी सराहना करनी चाहिए। अगली बार जब मैं गाओ आपका सामना करूंगी तो कड़ी टक्कर होनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: Wimbledon के फाइनल मैच के दौरान Novak Djokovic ने अपने रैकेट के गुस्से में किए दो टुकड़े, स्टेडियम में मच गया शोर

इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने हमवतन लक्ष्य सेन की भी सराहना की जो कनाडा ओपन जीतने से पहले नाक की सर्जरी के प्रभाव के कारण मौजूदा सत्र में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लक्ष्य के लिए अपनी वास्तविक खुशी व्यक्त करना चाहती हूं जो कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद असाधारण प्रदर्शन कर रहा है। उसके मजबूत प्रदर्शन को देखना वास्तव में प्रेरणादायक रहा है।’’ सिंधू अब इस सप्ताह यिओसु में कोरिया ओपन सुपर 500 में हिस्सा लेंगी।

प्रमुख खबरें

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में

Formula 1: Charles Leclerc ने Ferrari के साथ साइन की Multi-Year Deal, मिला करोड़ों का नया कॉन्ट्रैक्ट।