उइगर मुस्लिम समूह को वापस नहीं भेजने पर अमेरिका ने की कजाखस्तान की प्रशंसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने चीन से भागकर आए उइगर मुस्लिम समूह के लोगों को वापस नहीं भेजने पर कजाखस्तान की प्रशंसा की है। मध्य एशिया के प्रभारी अमेरिकी दूत डेविड रैन्ज ने चीन के शिंजियांग में बढ़ती मानवाधिकार चिंताओं पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका कजाखस्तान का ‘‘आभारी’’ है कि वह ‘‘उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों को जबरन वापस चीन भेजने के चीन के दबाव’’ के आगे झुका नहीं।

उन्होंने उइगर अधिकार समूहों और ‘जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हम सभी देशों से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा मुहैया कराएं, उन्हें शरण पाने की अनुमति दें और उन लोगों को उनके पसंद के अन्य देशों में जाने की अनुमति दें, जैसा कि कजाखस्तान ने किया है। कजाखस्तान के चीन और अमेरिका के साथ अच्छे संबंध हैं। वह शिंजियांग में बढ़ती मानवाधिकार चिंताओं के कारण मुश्किल हालात में फंस गया है।

प्रमुख खबरें

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित