कोरोना की चुनौतियों के बीच स्वच्छ ऊर्जा को लगातार बढ़ावा देने की मुहिम के लिए अमेरिका ने PM मोदी की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत में कोविड-19 वैश्विक महामारी की चुनौतियों के बीच स्वच्छ ऊर्जा को लगातार बढ़ावा देने की मुहिम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। जलवायु परिवर्तन पर विशेष राजदूत जॉन केरी के वरिष्ठ सलाहकार जोनाथन परशिंग ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की समति के समक्ष कहा कि अमेरिका और भारत जलवायु परिवर्तन पर एक प्रतिबद्ध सहयोगी हैं। परशिंग ने सांसदों से कहा, ‘‘हम कोविड-19 संकट से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत में स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निरंतर ध्यान देने का स्वागत करते हैं।’’ परशिंग ने कहा कि अप्रैल में दोनों सरकारों ने ‘‘भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी’’ पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी के तहत दोनों पक्षों ने स्वच्छ प्रौद्योगिकियों और जलवायु कार्रवाई के लिए 2030 के एजेंडे की पहचान की।

प्रमुख खबरें

NSE को मिली हरी झंडी: SEBI ने दी Corporate Bond Index Derivatives की मंजूरी

Asian Games: भारतीय निशानेबाज Anish Bhanwala ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बनाई जगह

आधी रात को बड़ा उपद्रव! BJP हेडक्वार्टर पर पथराव, कांग्रेस से आर-पार की जंग, अमित शाह के दौरे से क्यों सुलगी केरल की राजनीति?

Manipur में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, PLA और PREPAK-Pro के चार उग्रवादी पकड़े गए