Iran से तनाव के बीच America का बड़ा दांव, तैनात होगी सबसे घातक Hypersonic Missile Dark Eagle

By एकता | May 01, 2026

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ईरान के खिलाफ अपनी सबसे आधुनिक और शक्तिशाली मिसाइल डार्क ईगल तैनात करने पर विचार कर रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस मिसाइल प्रणाली को क्षेत्र में भेजने के लिए औपचारिक मंजूरी मांगी है। इसका मुख्य उद्देश्य ईरान के उन अंदरूनी इलाकों में हमला करना है, जहां उनके बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर छिपे हैं और जो अभी अमेरिकी सेना की मौजूदा मिसाइलों की पहुंच से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran में आंतरिक संकट गहराया, विदेश मंत्री पद से Abbas Araghchi को हटा सकते हैं राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian

कितनी खतरनाक है डार्क ईगल मिसाइल?

इसे लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन कहा जाता है। यह आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा तेजी से उड़ सकती है। यह उड़ान के दौरान अपनी दिशा बदल सकती है, जिससे दुश्मन के डिफेंस सिस्टम के लिए इसे रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 1,725 मील से भी ज्यादा है। सबसे चौंकाने वाली बात इस मिसाइल की कीमत है। एक मिसाइल की कीमत करीब 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़ रुपये) है। फिलहाल अमेरिका के पास ऐसी केवल 8 मिसाइलें ही उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan का खेल और तेल दोनों खत्म! Petroleum Minister Malik बोले- हमारे पास भारत की तरह Strategic Oil Reserves नहीं

खतरे में अमेरिकी विमान और ड्रोन

रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के कुछ इलाकों में अमेरिका को बढ़त हासिल है, लेकिन कई हिस्से अभी भी बहुत खतरनाक हैं। ईरान ने अमेरिका के कई आधुनिक ड्रोन (MQ-9) और विमानों को मार गिराया है। इसी जोखिम को कम करने के लिए अमेरिका अब बिना पायलट वाले और बेहद तेज रफ्तार वाले डार्क ईगल जैसे हथियारों पर दांव लगा रहा है, ताकि भविष्य की लड़ाई और भी घातक और सटीक हो सके।

प्रमुख खबरें

DMK का Rahul Gandhi पर तीखा हमला: विपक्षी एकता के लिए बड़ा मज़ाक, राजनीतिक रूप से अपरिपक्व

TMC में टूट पर सस्पेंस! Speaker Om Birla लेंगे आखिरी फैसला, दोनों गुटों को भेजा गया नोटिस

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना Prescription नहीं मिलेगा कोई भी Cough Syrup, नया नियम लागू

Astrology Tips: कलाई पर कौन सा कलावा देगा Good Luck? जानें ग्रहों से इसका गहरा Connection