अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने एशियाई लोगों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा तथा विदेशियों से नफरत की भावना से निपटने के लिए अतिरिक्त कदमों की घोषणा की है। मंगलवार को हुई इन घोषणाओं में एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह निवासियों (एएपीआई) पर व्हाइट हाउस की पहल को फिर से शुरू और मजबूत करना शामिल है। इस पहल का मकसद एशियाई लोगों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा से निपटना है। बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘हम एशियाई अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा बढ़ने के बीच चुप नहीं बैठ सकते इसलिए आज मैं एशियाई विरोधी अपराधों से निपटने के लिए न्याय विभाग में एक पहल शुरू करने समेत अतिरिक्त कदम उठा रहा हूं। ये हमले गलत हैं, अमेरिका की भावना के विरुद्ध हैं तथा इन्हें रोकना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 2173 नए मामले सामने आये

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों से कहा कि आगामी हफ्तों में प्रशासन एएपीआई नेताओं से मुलाकात करेगा और इस पर उनके विचार सुनेगा कि कैसे वह समुदाय में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि बाइडन एएपीआई समुदाय के एक उच्च स्तरीय एशियाई अमेरिकी सदस्य को व्हाइट हाउस में किसी पद के लिए नामित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi