त्रिपुरा में दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार, आठ व्यक्ति पकड़े गये

girls

त्रिपुरा के खोवाई जिले में दो लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अगरतला। त्रिपुरा के खोवाई जिले में दो लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। चम्पाहवर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां अपने दो मित्रों के साथ सोमवार रात खातियाबारी में टहलने गयी थीं, जहां छह अन्य इंतजार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हाथी का आतंक! महिला पर किया जोरदार हमला, हादसे में मौत

उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां आधी रात के करीब अपने घर पहुंची और परिजनों को बताया कि उनका बलात्कार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए खोवाई जिला अस्पताल भेजा गया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़