भारत दौरे पर पत्नी मेलानिया के साथ आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस महीने के अंत में दो दिवसीय यात्रा पर भारत जाएंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्‍टेफनी ग्रिशम ने बताया कि ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी उनके साथ भारत जाएंगी। वे 24 और 25 फरवरी की इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान नयी दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे।

ग्रिशम ने बताया कि सप्ताहांत में फोन पर हुई बातचीत में ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहमति जताई कि यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी तथा अमेरिकी-भारतीय लोगों के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को रेखांकित करेगी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से अच्छी तरह निपट रहा है चीन: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी 2010 और 2015 में भारत यात्रा पर आ चुके हैं। ‘इंडियास्पोरा’ के प्रमुख एम. आर. रंगास्वामी ने  कहा कि  द्विपक्षीय व्यापार के मुद्दों को हल करने और अमेरिका-भारत के बीच सहयोग को रेखांकित करने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सही समय पर भारत जा रहे हैं।’’अमेरिकी-भारत रणनीतिक एवं भागीदारी मंच के प्रमुख मुकेश अघी ने कहा कि क्षेत्र को यह संदेश देना जरूरी है कि भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है और राष्ट्रपति इसकी कद्र करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार