शीत युद्ध के दौरान रूस के घमंड को तोड़ने वाले जॉर्ज HW बुश का निधन

By रेनू तिवारी | Dec 01, 2018

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश का शुक्रवार को निधन हो गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश 94 साल के थे। सीनियर बुश का जन्म 12 जून 1924 को हुआ था।  हर्बर्ट वॉकर बुश के शासन में 1991 में अमेरिका ने गल्फ युद्ध जीता था। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले बुश ने 1981 से 1989 तक अमेरिका के 43वें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें- जी-20: पुतिन को शर्मिंदा करने की यूक्रेन की योजना नाकाम

इसके आठ साल बाद उनके बेटे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने राष्ट्रपति पद संभाला। एचडब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश का निधन भी इसी साल अप्रैल में हो गया था।

अप्रैल में पत्नी बारबरा की मृत्यु के एक हफ्ते बाद संक्रमण के साथ एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बुश, जिन्होंने शीत युद्ध के अंत तक अमेरिका को चलाने में मदद की।

उनके बेटे, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने ट्विटर पर परिवार के प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा, 'जेब, नील, मार्विन, डोरो और मैं यह घोषणा करने के लिए दुखी हैं कि 94 अद्भुत वर्षों के बाद हमारे प्रिय पिताजी की मृत्यु हो गई है।' वह अपने पीछे 5 बच्चों और 17 ग्रैंड चिल्ड्रन को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया के लिए जासूसी के आरोप में फ्रांस का अधिकारी हिरासत में

पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश ने निधन पर डोनाल्ड ट्रंप ने भी शौक प्रकट किया।

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय