अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने फ्रांस के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मैक्रों से की बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को फ्रांस के अपने समकक्ष एमैनुएल मैक्रों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया। व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि बाइडन ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान नाटो और अमेरिका की यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी के माध्यम से, अटलांटिक पार संबंध को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। उसने कहा, ‘‘ नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और वैश्विक आर्थिक सुधार जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय संगठनों के जरिए करीबी समन्वय की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।’’

इसे भी पढ़ें: किसान नेता ने शर्तों के साथ रैली निकालने की बात को किया नामंजूर, कहा- पुलिस के साथ वार्ता में तय होगा समय

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग और जापान, ब्रिटेन तथा दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से बातचीत की। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया और इज़राइल के अपने समकक्षों से बातचीत की है।

प्रमुख खबरें

Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश