US President Trump on Call...कहे जाने पर भी मुस्कुराते हुए व्यापारिक नेताओं के साथ मीटिंग करते रहे पुतिन, कराया 1 घंटे इंतजार

By अभिनय आकाश | Mar 19, 2025

विश्व नेताओं को प्रतीक्षा करवाने के लिए जाने जाने वाले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन युद्ध विराम पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ निर्धारित कॉल करने की कोई जल्दी में नहीं दिखे, बल्कि उन्होंने मास्को में व्यापारिक नेताओं के साथ अपने सम्मेलन की अवधि बढ़ाने का विकल्प चुना। कई रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि रूसी प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रम्प को पूरे एक घंटे तक प्रतीक्षा करवाई, जिसके बाद दोनों ने यूक्रेन के खिलाफ मास्को के चल रहे हमले को समाप्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए कॉल पर संपर्क किया। बिजनेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, इवेंट के होस्ट अलेक्जेंडर शोखिन ने पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी तय कॉल की याद दिलाई। पुतिन ने मुस्कुराते हुए और कंधे उचकाते हुए चुटकी लेते हुए जवाब दिया, उनकी बात मत सुनो! यह उनका काम है। इस पर शोखिन ने कहा कि अब हमें देखना होगा कि ट्रंप इस बारे में क्या कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर एक घंटे से ज्यादा चली ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत हुई। इस बातचीत के जरिये ट्रंप प्रशासन, रूस के राष्ट्रपति को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के संभावित उपाय के रूप में 30 दिवसीय संघर्षविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है। अमेरिका और रूस ने बातचीत को लेकर तत्काल कोई विवरण नहीं दिया लेकिन दोनों देशों ने बातचीत समाप्त होने की पुष्टि की। ट्रंप ने कॉल से पहले कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुतिन के साथ तीन साल के युद्ध के दौरान जब्त की गई भूमि और बिजली संयंत्रों पर चर्चा होगी। ट्रंप ने फोन पर बातचीत से पहले कहा था कि वह पुतिन के साथ उन क्षेत्रों और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करेंगे, जिनपर तीन वर्ष से जारी युद्ध के दौरान कब्जा कर लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Skin Care: आज भी इन ब्यूटी मिथ्स को सच मानती हैं ज्यादातर महिलाएं, जानिए

Weight Loss Without Counting Calories: वेट लॉस करने के लिए कैलोरी काउंट का झंझट नहीं, आजमाएं ये तरीके

New York के Mayor Zohran Mamdani का अनोखा अंदाज, सूट-टाई में पूल में कूदे, Video हुआ Viral

खाने में तीखापन हो जाए ज्यादा तो आजमाएं ये स्मार्ट किचन ट्रिक्स