ताइवान पर अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन को वॉर्निंग, हमला किया तो सैन्य तरीके से जवाब देंगे

By अभिनय आकाश | May 23, 2022

विश्व बिरादरी दो मुल्कों से खौफ खाने लग गई है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस यूरोप के देशों के लिए खतरे के तौर पर उभरा तो वहीं एशिया महाद्वीप में चीन के विस्तारवाद ने कई मुल्कों को अलर्ट कर दिया है। ऐसे में इन दो महाशक्ति देशों के खिलाफ खड़ा कौन होगा? ताइवान में ड्रगन की बढ़ती दखलअंदाजी के बीच सबसे बड़ा सवाल की क्या वो अकेले चीन जैसे शक्तिशाली देश का मुकाबला कर सकता है। अकेले तो ताइवान चीन से टक्कर नहीं ले सकता। लेकिन उसके पास है एक सुरक्षा कवर जिसका नाम है सुपर पावर अमेरिका। ताइवान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो चीन को सीधी वॉर्निंग भी दे दी है। जो बाइडेन ने कहा है कि चीन ताइवान पर खतरे से खेल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्वाड सम्मेलन से पूर्व चीन ने कहा: हिंद-प्रशांत रणनीति का विफल होना तय

जो बाइडेन से पूछा गया था कि अगर चीन ताइवान को जबरन अपने नियंत्रण में लेना चाहेगा तो क्या अमेरिका सैन्य हस्तक्षेप करेगा? इसके जवाब में जो बाइडेन ने कहा," हमने यही वादा किया था एक चीन नीति की पॉलिसी पर राजी हुए और बीजिंग को चीन सरकार के रूप में मान्यता दिया है और उसके ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। बहरहाल, उसका ताइवान से अनौपचारिक संपर्क है। अमेरिका द्वीप की रक्षा के लिए सैन्य उपकरणों की आपूर्ति भी करता है। 

प्रमुख खबरें

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित

Khelo India Samvad: 2036 Olympics की राह और विकसित भारत के विजन पर Youth से संवाद करेंगे PM Modi