अमेरिका ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच में ईरान की मदद से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024

वाशिंगटन। ईरान की सरकार ने उस हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए अमेरिका से मदद का आग्रह किया है, जिसमें राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री तथा छह अन्य की मौत हुई है, लेकिन अमेरिका ‘लॉजिस्टिक’ (साजो-सामान) कारणों से सहायता नहीं करेगा। यह जानकारी अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने दी है। रईसी और विदेश मंत्री आमिर-अब्दुल्लाहियन और छह अन्य जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे, वह कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और ये सभी सोमवार को मृत मिले थे। रईसी को 85 वर्षीय ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी की दौड़ में अग्रणी उम्मीदवारों में से एक माना जाता था। 

इसे भी पढ़ें: जापान के Mount Fuji पर्वत पर चढ़ने के लिए नए नियम तय किए गए

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रईसी के निधन पर आधिकारिक तौर पर शोक जताया है और ईरानी नेता की मृत्यु को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक मौन कार्यक्रम में भी शिरकत की। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका इसे लेकर बहुत स्पष्ट है कि रईसी चार दशक तक ईरानी लोगों का दमन करने में शामिल रहे, लेकिन वह (अमेरिका) हेलीकॉप्टर दुर्घटना जैसे हादसे में किसी की भी मौत पर अफसोस जताता है। मिलर ने कहा कि ईरान में न्यायाधीश और राष्ट्रपति के तौर पर रईसी का रिकॉर्ड नहीं बदला है और “यह तथ्य भी नहीं बदला है कि उनके हाथ खून से सने थे।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता