अमेरिका ने ताइवान जलडमरूमध्य में चीनी पोत के सामने आने का वीडियो जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

बैंकॉक। अमेरिकी सेना ने गत सप्ताहांत ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के एक जहाज के ‘असुरक्षित’ तरीके से एक अन्य पोत के सामने आने की घटना का वीडियो सोमवार को जारी किया। हालांकि हादसा टल गया। गौरतलब है कि चीनी नौसेना का एक जहाज अचानक ताइवान जलडमरूमध्य में अमेरिका के एक विध्वंसक पोत के सामने आ गया था, जिसके कारण अमेरिकी जहाज को टक्कर से बचने के लिए अपनी गति धीमी करनी पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस में छुट्टियां मना रहे पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ बाजवा का अफगानी ने बजाया बैंड, कहा- मेरा मुल्क बर्बाद कर दिया

वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि ऐसा ‘कानून के अनुसार’ किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका को गहनता से आत्मचिंतन करना चाहिए और गलत कार्यों को सुधारना चाहिए।’’ अमेरिका ने हाल में चीन पर हवाई क्षेत्र में ‘अनावश्यक रूप से आक्रामक’ बर्ताव करने का आरोप लगाया था। ताइवान जलडमरूमध्य में यह घटना तब हुई जब अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन और चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफु एक वार्षिक रक्षा सम्मेलन के लिए सिंगापुर में थे। चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफु ने रविवार को कहा था कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ताइवान जलडमरूमध्यम में खतरा पैदा किया है, जबकि इसके बजाय उन्हें ‘अपने वायुक्षेत्र और जलक्षेत्र की अच्छी तरह से देखभाल’ करनी चाहिए। उन्होंने एक दुभाषिये के माध्यम से कहा, ‘‘वहां आने का क्या मतलब है? चीन में हम हमेशा कहते हैं, अपने काम से मतलब रखो।’’ ऑस्टिन ने ली को सम्मेलन से इतर वार्ता के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन ली ने इससे इनकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Satya Niketan हादसे के बाद MCD को बगल वाली जर्जर इमारत गिराने का आदेश

CWG Bronze विजेता Jhandu Kumar का लक्ष्य, Asian Para Games में Gold मेडल जीतना!

Jan Gan Man: SC/ST Act सुरक्षा का कानून है या दुरुपयोग का हथियार? Swatantra Bhardwaj Case से उठे बड़े सवाल

Satya Niketan PG हादसे पर AAP का बड़ा आरोप: BJP नेता हैं PG माफिया के असली मालिक