अमेरिका की रिपोर्ट का दावा, 2030 तक चीन के पास होंगे 1,000 परामाणु हथियार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

वाशिंगटन। चीन अपने परमाणु अस्त्रों के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है और साल 2030 तक उसके उस पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या कम से कम 1000 तक पहुंच सकती है। पेंटगन की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि चीन अपनी भू, समुद्री और वायु आधारित परमाणु क्षमता प्रणाली की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है और अपनी परमाणु ताकत के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है। यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब ताइवान समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव है। पेंटागन का नया आकलन पिछले साल की उसकी रिपोर्ट के मुकाबले बहुत ज्यादा है क्योंकि पिछली रिपोर्ट में उसने कहा था कि एक दशक के भीतर बीजिंग के परमाणु अस्त्रों की संख्या करीब 400 हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Captain Harmanpreet का शानदार प्रदर्शन: FIH World Cup में भारत ने Wales को 3-1 से हराकर की विजयी शुरुआत

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य