भारत में मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़े कई मामले सामने आए : US report claims

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2023

अमेरिका की एक रिपोर्ट में सोमवार को दावा किया गया कि भारत में 2022 में न्यायेत्तर हत्याएं, प्रेस की स्वतंत्रता और धार्मिक तथा जातीय अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाली हिंसा समेत मानवाधिकार उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा जारी, विदेश विभाग की वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है जो दुनिया भर के देशों में मानवाधिकारों की स्थिति का विवरण देती है।

साथ ही इसमें दावा किया गया है कि कानून लागू करने में ढिलाई, प्रशिक्षित पुलिस अधिकारियों की कमी और बोझ से दबी तथा संसाधनों की कमी वाली अदालती व्यवस्था के कारण दोषसिद्धि की संख्या कम है। भारत ने अतीत में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा इसी तरह की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। भारत सरकार ने जोर दिया है कि भारत में सभी के अधिकारों की रक्षा के लिए अच्छी तरह से स्थापित लोकतांत्रिक प्रथाएं और मजबूत संस्थाएं हैं।

विदेश विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में न्यायेत्तर हत्याएं, पुलिस और जेल अधिकारियों द्वारा यातना, अमानवीय बर्ताव की घटनाएं हुईं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि राजनीतिक बंदी, मनमाने तरीके से गिरफ्तारियां या हिरासत में लेने, मीडिया की अभिव्यक्ति पर पाबंदी, पत्रकारों के दमन समेत मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं हुईं। अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया कि इंटरनेट पर रोक, शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने पर पाबंदी, देश और विदेश के अतंरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को प्रताड़ित किए जाने की भी घटनाएं हुईं।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया