अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटरों ने बाइडन की अफगानिस्तान नीति की आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष सीनेटरों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगानिस्तान नीति की निंदा की और कहा कि इसने देश को असुरक्षित किया और चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों को मजबूत बनाया। सीनेटर रिक स्कॉट ने कहा, ‘‘अमेरिका की यह लंबे समय से नीति रही है कि वह आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाली सरकारों के बीच अंतर नहीं करता है। राष्ट्रपति जो बाइडन के विफल नेतृत्व की वजह से अब ऐसा नहीं रह गया।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने सभी पात्र अमेरिकियों के टीकाकरण के लिए उठाए कई कदम

बाइडन ने जिस तरह की कमजोरी दिखाई, उसका फायदा हमारा प्रतिद्वंद्वी देश चीन उठाने जा रहा है।’’ सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा ‘‘अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के, गलत सलाह पर लिए गए बाइडन प्रशासन के निर्णय को लेकर अगर कोई संदेह है तो यह देख कर वह संदेह दूर हो जाना चाहिए कि अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार में कौन से ठग और कसाई शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘गृह मंत्रालय सिराजुद्दीन हक्कानी को दिया गया है जो आतंकवादी है और जिसके सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक