इज़राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए UNSC ने बुलाई आपात बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

यरुशलम।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के राजनयिक और मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने इज़राइल और हमास के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी संघर्ष को रोकने के लिए एक आपात बैठक की। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में कई लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कुछ डेमोक्रेट्स के बार-बार आह्वान करने के बाद भी इज़राइल पर सार्वजनिक रूप से दबाव बढ़ाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय आपात बैठक में बताया कि अमेरिका यह लड़ाई रोकने के लिए ‘‘राजनयिक माध्यमों के जरिए लगातार काम कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: क्वाड सहयोग के जरिए और काम करना चाहते हैं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया, चीन पर हुई चर्चा

इजराइल ने गाजा की तरफ सैकड़ों हवाई हमले किए हैं जहां करीब 20 लाख फलस्तीनी रहते हैं। इसने गाजा सिटी की सबसे ऊंची इमारत को गिरा दिया और कहा कि इसमें हमास की सेना से जुड़े दफ्तर थे। वहीं, शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया जिसमें ‘द असोसिएटेड प्रेस’ और अन्य मीडिया संस्थानों के कार्यालय थे। रविवार को हुए हमले में गाजा सिटी में कम से कम 42 लोग मारे गए थे। वहीं,इस संघर्ष में अभी तक गाजा में 55 बच्चे और 33 महिलाओं समेत 188 फलस्तीनी मारे गए हैं और 1,230 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, इजराइल में आठ लोगों की मौत हुई है जिनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार