मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर अमेरिका ने 5 रूसी नागरिकों पर लगाए प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका ने रूस में विपक्ष के एक नेता की हत्या समेत उत्पीड़न के मामलों को लेकर पांच रूसी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। यह प्रतिबंध ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब हाल में रूस और अमेरिका के बीच शीर्ष स्तर की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होता प्रतीत हो रहा था। रूस में मानवाधिकार को लेकर एक कानून के तहत उठाए गए कदमों पर विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस को सौंपी गई एक वार्षिक रिपोर्ट में पांच लोगों और एक संस्था के खिलाफ उठाए कदमों की जानकारी दी।

इस कानून का नाम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले रूसी लेखाकार सर्गेई मैग्नित्स्की के नाम पर रखा गया है, जिनकी 2009 में हिरासत में मौत हो गई थी। इस कानून के तहत अमेरिका कालीसूची में डाले गए लोगों की संपत्ति पर रोक औरअमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाता है। काली सूची में डाले गए पांच लोगों में रूस के चेचन्या के उत्तरी कॉकेशस में गृह मंत्रालय के अधिकारी रसलेन गेरेमेयेव भी शामिल हैं। उन पर रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री बोरिस नेमत्सोव की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी बोले, हमें ईरान को कोई धमका नहीं सकता

अमेरिका ने दो रूसी जांचकर्ताओं एलेना अनातोलीवना त्रिकुल्या और गेनेडी व्याचेस्लावोविच कारलोव पर भी मैग्नित्स्की की हिरासत और मौत के मामले में कथित रूप से तथ्य छिपाने के मामले में प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा चेचेन्या में तेरेक स्पेशल रैपिड रिस्पॉन्स टीम और उसके कमांडर अबुजायेद विस्मुरादोव पर भी प्रतिबंध लगाए गए है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रूस के सोची में पुतिन से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब