पोम्पियो ने साधा चीन पर निशाना, कोविड-19 के खतरे की जानकारी के बावजूद लोगों को यात्रा की दी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा होने की जानकारी के बावजूद अपने लोगों को देश से बाहर यात्रा करने की अनुमति दी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को दंडित करने से जुड़ी भविष्य की रणनीति पर फैसला करेंगे। 

ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह अपने चीनी समकक्ष से अभी बात नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद ही पोम्पियो का यह बयान आया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से 88,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वह इस विश्वव्यापी महामारी के चीन को जिम्मेदार मानता है।

प्रमुख खबरें

Pargat Singh ने AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, CBI जांच को लेकर दी चेतावनी

Asian Games में 5 स्वर्ण जीतकर लौटे भारतीय तीरंदाज, कहा- अब दबाव पूरी तरह हट गया

नया फॉर्म-6 हमने अप्रूव नहीं किया, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

Tata Sons चेयरमैन N Chandrasekaran बोले, वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत