राष्ट्रीय विज्ञान संगठन के प्रमुख के तौर पर भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक के नाम की सीनेट ने की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के गैर-चिकित्सा क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान को समर्थन देने वाली अमेरिका की शीर्ष संस्था ‘राष्ट्रीय विज्ञान न्यास’ (एनएसएफ) के निदेशक के तौर पर जाने-माने भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन के नाम की पुष्टि की है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के पंचनाथन (58) एनएसएफ का नेतृत्व करेंगे। एनएसएफ विज्ञान के क्षेत्र में निधि प्रदान करने वाली शीर्ष अमेरिकी संस्था है, जिसका सालाना बजट 7.4 अरब डॉलर है। पंचनाथन को उनके मित्र एवं परिवार के लोग ‘‘पंच’’ के नाम से संबोधित करते हैं। उन्हें ऐसे परिवर्तनकारी नेता के रूप में जाना जाता है, जिनके मानवता केंद्रित प्रयासों से वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव आए हैं। अमेरिकी सीनेट में शुक्रवार को सर्वसम्मति से उनके नाम की पुष्टि की गई। इससे पता चलता है कि शीर्ष वैज्ञानिक के तौर पर वह कितने लोकप्रिय हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया