भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, एस-400 से संबधित मुद्दे पर हो सकती है बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के एक सांसद ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से इस सप्ताह होने वाली भारत यात्रा के दौरान रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद तथा मानवाधिकारों के मुद्दे पर बातचीत का अनुरोध किया। सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने ऑस्टिन को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका-भारत के बीच सही साझेदारी महत्वपूर्ण है और इसमें भारत सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों को बरकरार रखने का अनुरोध करना भी शामिल है।’’ इस पत्र की प्रति बुधवार को मीडिया को जारी की गई। ऑस्टिन का 19 से 21 मार्च के दौरान अपनी भारत यात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: एशियाई अमेरिकियों के साथ बढ़ रहा नस्ली भेदभाव, सत्य नाडेला ने की नफरती हमलों की निंदा

अमेरिकी सांसद ने कहा, ‘‘ नए कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे किसानों और पत्रकारों तथा सरकारी आलोचकों पर कार्रवाई भारत में लोकतंत्र की बिगड़ती स्थिति को दर्शाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल के वर्षों में मुस्लिम विरोधी भावनाएं उग्र होने और नागरिकता संशोधन कानून जैसी सरकार की कार्रवाई, राजनीतिक संवाद खत्म होने और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी तथा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ राजद्रोह कानूनों के इस्तेमाल से मानवाधिकारों के लिहाज से भारत की स्थिति को नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान