बढ़ रही है दुश्मनी! चीन से निपटने के लिए अमेरिका में पेश हुआ यह विधेयक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेटरों ने अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ चीन की सेंसरशिप और धमकी देने वाली उसकी रणनीतियों के प्रभावों से निपटने और उन पर नजर रखने के लिए एक विधेयक पेश किया है। इस विधेयक को बुधवार को पेश किया गया। इस विधेयक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक ‘चीनी सेंसरशिप निगरानी एवं कार्य समूह’ स्थापित करने को कहा गया है, ताकि अमेरिकियों और अमेरिकी कंपनियों पर चीन की सेंसरशिप के प्रभावों को बेहतर तरीके से समझने और उनसे निपटने की रणनीति के क्रियान्वयन में मदद मिल सके और इस दिशा में हुई प्रगति पर नजर रखी जा सके। सीनेट विदेशी संबंध समिति के सदस्य जेफ मार्कले के अलावा सांसदों मार्को रुबियो, एजिलाबेथ वारेन और जॉन कार्निन ने यह विधेयक पेश किया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा